रायपुर

डीए पर बड़े विरोध की तैयारी में तृतीय वर्ग कर्मचारी
04-Mar-2025 7:26 PM
डीए पर बड़े विरोध की तैयारी में तृतीय वर्ग कर्मचारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मार्च। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन केंद्र की देय तिथि से डीए न देने और एरियर्स पर भी सरकार की चुप्पी का विरोध करने की रणनीति बना रहा है। छ ग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी  ने कहा है कि राज्य सरकार ने आज बजट मे 3त्न डी ए अप्रैल माह से देने की घोषणा की है, केंद्र के समान देय 1 जुलाई 2024 से नहीं किया है द्य जिसके कारण बजट मे एरियर्स का उल्लेख नहीं है, जिससे राज्य के लाखों कर्मचारी, अधिकारी, एवं पेंशनर्स को आठ माह के एरियर्स से वंचित होंगे द्य कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। साथ ही फेडरेशन के अन्य जायज मांगो पर भी बजट में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का सुझाव - उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए बिना किसी बैठक औपचारिकता के तत्काल फेडरेशन के प्रतिनिधि मण्डल को अभी बजट सत्र में ही अतिशीघ्र मुख्यमंत्री , वित्त मंत्री , एवं डा रमन सिंह से  आदेश निकलने के पूर्व तत्काल मिलकर प्रोटेस्ट करना चाहिए।


अन्य पोस्ट