रायपुर

बजट से दलहन तिलहन की खेती को मिलेगा बढ़ावा-अशोक बजाज
04-Mar-2025 4:47 PM
बजट से दलहन तिलहन की खेती को मिलेगा बढ़ावा-अशोक बजाज

नवापारा-राजिम, 4 मार्च । भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट कृषि व सहकारी क्षेत्र के लिए लाजवाब है। उन्होंने प्रदेश भर के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन करने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन तिलहन की खरीदी करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे दलहन तिलहन की खेती को बढ़ावा मिलेगा।

 श्री बजाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अटल सिंचाई योजना के माध्यम से ढाई लाख एकड़ सिंचित रकबा में वृद्धि किए जाने व नए खरीफ वर्ष से प्रदेश के किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी उपलब्ध कराने की निर्णय से कृषि क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।
 


अन्य पोस्ट