रायपुर

कारोबारी विवाद में भाई का सिर फोड़ा, हमलावर फरार
04-Mar-2025 4:16 PM
कारोबारी विवाद में भाई का  सिर फोड़ा, हमलावर फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मार्च। बिना जानकारी के सामान बेचने का विरोध करने पर एक  शख्स ने लोहे की पाईप से अपने भाई का सिर फोड़ा।  तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक मोहम्मद ईशाक का गैरेज है, जिसमें भाई का भी हिस्सा है। 2 मार्च को मोहम्मद इकबाल अवन्ति विहार गैरेज पहुंचा और अपने भाई से बिना पूछे गैरेज का सामान बेचने लगा। इसका विरोध करने पर मोहम्मद इक़बाल गाली गलौज पर उतर आया और इतना ही नहीं लोहे के पाईप से  मोहम्मद ईशाक के सिर पर हमला किया। हमले में पीडि़त को गंभीर चोंट आई है। सिर में कई टांके लगे हुए है।  घटना की जानकारी पीडि़त की बेटी ने पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मोहम्मद इकबाल के खिलाफ धारा 296 , 115 (2) और 351 (2) के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।


अन्य पोस्ट