रायपुर

बघेल ने गुरु घासीदास, गुण्डाधुर, वीर नारायण सिंह और छत्तीसगढ़ की अस्मिता का उपहास उड़ाया- चिमनानी
04-Mar-2025 4:13 PM
बघेल ने गुरु घासीदास, गुण्डाधुर,  वीर नारायण सिंह और छत्तीसगढ़ की अस्मिता   का उपहास उड़ाया- चिमनानी

रायपुर, 4 मार्च।  वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट भाषण  की शुरुआत  छत्तीसगढ़ के महानायकों के शौर्य का वर्णन करते हुए की थी जिस पर भूपेश बघेल ने बजट को कवि सम्मेलन करार दिया । इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि वीर गुंडाधुर और शहीद वीर नारायण सिंह, जिनकी तलवार से अंग्रेज भी थर थर कांपते थे, भूपेश बघेल जी आप उनका उपहास क्यों उड़ा रहे हैं? गुरु घासीदास जी के महान संदेशों का वर्णन अगर बजट में हो रहा है तो भूपेश बघेल जी आप उसका उपहास क्यों उड़ा रहे हैं? हम अपने प्रदेश को चार तीर्थ के बराबर मानते हैं इस भावना को अगर वित्त मंत्री बजट में प्रस्तुत कर रहे हैं तो आप उसका उपहास क्यों उड़ा रहे हैं? छत्तीसगढ़ में रहने वाले हर व्यक्ति की आस्था के साथ आपने खिलवाड़ किया है ।छत्तीसगढ़ की अस्मिता को चोट पहुंचाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की जनता इसके लिए आपको कभी माफ नहीं करेगी।

श्री अमित ने कहा कि बघेल  वह लगातार अपने बयानों से छत्तीसगढ़ की जनता को, यहां के महानायकों को अपमानित करने का काम करते हैं। जिससे छत्तीसगढ़ की जनता आक्रोशित होती है उनके इस बयान ने भी छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है।


अन्य पोस्ट