रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मार्च। शकर नगर इलाके में कल रात पार्सल देरी से लाने की बात को लेकर डिलवरी ब्वॉय के साथ मारपीट, शराब दुकान के पास पेशाब करने और रात तालाब के पास टहलने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच हाथ मुक्का,पत्थर और डण्डे से हमला भी हुआ।
अनीकेत ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शंकर नगर बी टी आई ग्राउंड के पास रहता है। जोमाटो में फूड डिलवरी का काम करता है। कल रात को उसको इंदर गील उर्फ तुलेश्वर के मोबाइल नम्बर से फूड का आर्डर मिला था। उसी का पार्सल छोडऩे अनीकेत कल रात 9 बजे गोविंद नगर महिंद्रा विला गया हुआ था। घर के सामने पहुंचने पर अनीकेत ने इंदर गील को पार्सल के लिए फोन लगाया। जहां पार्सल देने में देरी की बात को लेकर इंदर गील गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर वहां खड़े गार्ड और इंदरगील ने हाथ मुक्का से हमला कर दिया। मारपीट करता देख अनीकेत ने बाइक, मोबाइल को वहीं छोडक़र भाग कर अपनी जान बचाई।
एक अन्य मामले में भारत दास ने गोपी, बबला यादव के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वे कल दोपहर में कटोराताबाब स्थित दुकान में शराब लेने गए थे। जहां पर जहां मनीष को पेशाब लगे पर वह वहंी दुकान के पीछे चला गया। इसे देख आहता में काम करने वाले गोपी और बबला यादव ने मनीष के साथ गाली गलौज कर अपने वास रखे डण्डे से हमला कर मारपीट कर दी।
गोपी और बबला भरतदास और मनीष का कॉलर पकड़ कर आहता के अंदर ले गए। और वहां पर गोपी एवं अन्य कर्मीयों ने हाथ मुक्का डण्डा से पीटाई कर दी।
उधर लालपुर तालाब के पास कुछ लडक़ों ने दूसरे लडक़े के साथ जबरन गाली गलौज कर मारपीट कर दी। फलेश्वर साहू के साथ तुलाराम, चेतन और उसके साथी ने हाथ मुक्का पत्थर से हमला किया। उधर जीतू ने भी रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने इस मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक जीतू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह महावीर चौक लालपुर में रहता है।
कल रात 10 बजे वह खाना खा कर शीतला तालाब के पास टहल रहा था। उसी समय फलेश्वर साहू ऊर्फ भकला, सन्नी पाण्डेय, गोल्डी साहू व पोषण सागरवंशी ने उसे देख कर यहां क्यों घूम रहा है कह कर गाली गलौज करने लगे। जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी दे कर हांथ मुक्का लात घुसा व ईंट पत्थर से मारपीट करने लगे मारपीट कर किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3-5 का अपराध दर्ज किया है।