रायपुर

डीएमएफ घोटाले में गिरफ्तार रानू, सौम्या, तिवारी
03-Mar-2025 7:57 PM
डीएमएफ घोटाले में गिरफ्तार रानू, सौम्या, तिवारी

रायपुर, 3 मार्च। कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी निलंबित आईएएस रानू साहू, उपसचिव सौम्या चौरसिया, और कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी की मुश्किलें कम नहीं होंगी। तीनों को ईओडब्ल्यू ने कोरबा के डीएमएफ घोटाले को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। कोरबा में करीब सवा 6 करोड़ रूपए का डीएमएफ घोटाला हुआ था।  ईओडब्ल्यू ने तीनों को विशेष कोर्ट में पेश कर 6 दिन की रिमांड मांगी है। इस पर इन पंक्तियों के लिखे जाने तक कोर्ट में बहस जारी थी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी तीनों को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।


अन्य पोस्ट