रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मार्च। अभनपुर के ग्राम बरोदा में एक की रात सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान से सोना,चांदी के गहने और 25 हजार नगदी का चुरा ले गया। जिस समय चोरी हुई गौतम अपने परिवार के साथ अंत्येष्ठि कार्यक्रम में अपने ससुराल गातापार गया था। इस दौरान उसने घर में ताला लगाकर वहां से चला गया। दूसरे दिन उसके भाई ने फोन कर बताया कि उसके मकान में लगा ताला टुटा हुआ है। तब गौतम ने घर पर आकर देखा तो सामने के दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में भी ताला नहीं था। कमरे में रखे आलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे जेवर और 25 हजार नगदी वहां नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर मकान को ताला को तोडक़र नगदी रकम 25,000 रूपए एक जोडी चांदी का सांटी सोने का मंगलशूत्र कुल 70,000 रूपए को चोरी कर ले गया। आसपास पता तलाश करने पर कोई पता नहीं चला। गौतम साहू ने कल शाम अभनपुर थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 331-4, 305 का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लखा गया है।