रायपुर

स्कूल बस डिवाइडर, पेड़ और बिजली खंबा तोड़ते हुए पलटी, कोई हताहत नहीं
03-Mar-2025 7:56 PM
स्कूल बस डिवाइडर, पेड़ और बिजली खंबा तोड़ते हुए पलटी, कोई हताहत नहीं

रायपुर, 3 मार्च। विधानसभा रोड में तेज रफ्तार स्कूल बस डिवाइडर, पेड़ और बिजली खंबा तोड़ते हुए पलट गई। यह बस कृष्णा पब्लिक स्कूल की है। जो बच्चों को लेने जा रही थी  बस में  कंडक्टर और ड्राइवर ही थे सवार। मौके से ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए हैं। हादसे के बाद सडक़ पर जाम की  स्थिति बनी रही ।इस तरह के हादसों से स्कूली बसों के मेकेनिकल जांच और ड्राइवरों पर खड़े हुए कई बड़े सवाल। वि सभा थाना पुलिस कार्रवाई कर रही। यह पूरी तरह ले कैश ड्राइविंग का मामला है।


अन्य पोस्ट