रायपुर
फिक्स डिपाजिट भी तोड़ा, 30ओटीपी से निकाले
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मार्च। मोबाइल पर आए एक लिंक को टच करते ही एक डॉक्टर के एकाउंट से 6 लाख रूपए से अधिक की रकम विथ ड्रा हो गए । लिंक भेजने वाले अग्यात ठग ने करीब 30 ओ टी पी भी भेजे।
सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक भवानी नगर कोटा निवासी डॉ सतीश राजपूत (38) अग्रसेन हास्पिटल समता कालोनी रायपुर में सेवारत हैं। बीती 23 फरवरी को उनके मोबाईल पर तीन अलग अलग फोन नंबरों से एक लिंक को डॉक्टर सिंह ने टच कर दिया ।, 23 और 26 फरवरी को जब वे घर में था जो लिंक आया था ढ्ढठ्ठस्रह्वह्यद्यड्डठ्ठस्र क्चड्डठ्ठद्म ्यङ्घष्ट ्रक्क्य था, टच करने से डाउनलोड हो गया। 27 फरवरी को 11.15 बजे जब वे सिटी सेंटर माल में मुवी देख रहा थे तब इंडसइंड बैंक से ओटीपी आना चालू हुआ और सेविंग एकाउंट और फिक्स डिपाजिट से पैसा कटना चालू हो गया। ओटीपी को डॉक्टर ने शेयर नहीं किया है। सेविंग एकाउंट में 192745/-रूपया और दो फिक्स डिपाजिट 200000/- , 180000 और को भी तोडकर रकम निकाल लिया गया। सेविंग एकाउंट से 192000/- और फिक्स डिपाजिट से 28700/- कुल 600,700/-रूपए निकल गए । सरस्वती नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से छानबीन शुरू कर दी है।