रायपुर

बारात में नाचने के दौरान धक्का लगने, काम पर न आने पर गाली गलौज मारपीट
02-Mar-2025 3:30 PM
बारात में नाचने के दौरान धक्का लगने, काम पर न आने पर गाली गलौज मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मार्च। 
शनिवार को बारात में नाचने के दौरान धक्का लगने, काम पर न आने जैसे विवाद पर गाली गलौज मारपीट कर राड से जान लेवा  हमले के मामले दर्ज किए गए ।

खरोरा पुलिस के मुताबिक ग्राम रसौटा निवासी चंद्र कुमार निषाद (25) कल शाम परसवानी लांजा में एक शादी में आया था। जहां रात बारात में नाच गाने में वह शामिलथा। इसी दौरान नाचते समय उससे सागर निषाद, नंदू,राधे निषाद को धक्का लग गया। इससे गुस्से में तीनों ने गाली गलौज मारपीट की । चंद्र कुमार ने देर रात रिपोर्ट दर्ज करा दी।

खरोरा के ही बेलटुकरी में भूषण बंजारे ने पैसे के लेनदेन को लेकर चंद्र शेखर खूंटे के साथ मारपीट की ।रामलीला चौक पर हर्ष देवांगन,बाबा खान ने एक नाबालिग लडक़े के साथ मारपीट की । 

ऊपरवारा निवासी मिथलेश साहू ने उपेंद्र सिंह पर बिना कारण मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। टिकरापारा के भाठापारा देव पुरी निवासी दूजराम चतुर्वेदानी (36) के साथ जितेन्द्र वर्मा ने गाली गलौज मारपीट कर राड से हमला किया । जितेन्द्र, शनिवार दोपहर दूज राम के घर घुसा और काम न आने का कारण पूछते हुए मार पीट की।
इन घटनाओं की संबंधित थाना पुलिस ने धारा 333,296,351-2,115-2,3-5 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
 


अन्य पोस्ट