रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मार्च। कबीरनगर इलाके में नाबालिग लडक़ी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म कर और स्कूल जाते समय रास्ता रोकर कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी दिनेश सोनी को फास्ट टैक कोर्ट ने पॉक्सों मामले में दस वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
अभियोजन का प्रकरण संक्षेप में इस प्रकार है कि, पीडिता ने थाना कबीर नगर, में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, फरवरी 2019 से एक माह पहले सुबह लडक़ी अपने घर के नाहनी में नहा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला दिनेश सोनी ने लडक़ी का नहाते अश£ील वीडियो बना लिया था। जो दो चार दिन बाद नाहते समय वहां आकर वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर लडक़ी के साथ जबरदस्ती रेप किया। फिर स्कूल जाते वक्त उसका रास्ता रोककर बेईज्जत करने के इरादे से लडक़ी के साथ छेड़छाड़ कर कपड़ा खिंचने लगा। लडक़ी ने स्कूल में भागकर जान बचाई। घर जाकर अपने परिजनों को बताया।
तब नाबालिग ने कबीर नगर थाना जाकर आरोपी दिनेश सोनी के खिलाफ 376, 354ख का अपराध दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दिनेश सोनी को पकड़ा। उसे अतिरिक्त सत्र न्यायालय पॉक्सो फास्ट टै्रक न्यायाधीश राकेश सोम की कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर पीडिता सहित अन्य लोगों से बयान लेकर कोर्ट में दोषी पाए जाने पर दिनेश सोनी को दस वर्ष का सश्रम कारावास की सजा और 2 हजार रूपए अर्थ दंण्ड की सजा सुनाई है।