रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मार्च। मौसम विभाग ने आज गर्मी के मौसम पर तीन माह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मार्च से मई के दौरान पूरे देश में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा । वहीं मई में लू (हीट वेव) चलेंगी।
चालू मार्च के दौरान, देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक मासिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है, केवल उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण प्राय?द्वीप के कुछ भागों में सामान्य न्यूनतम तापमान रहने की सबसे अधिक संभावना है ।
इसी दौरान मई तक देश के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है सिवाय पूर्वोत्तर , सुदूर उत्तर भारत और प्राय?द्वीपीय भारत के दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी भागों को छोडक़र ।
बुजुर्गों, बच्चे सतर्क रहें
उष्ण लहर हीट वेव बुजुर्गों, बच्चों और पहले से मौजूद स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोर्गों सहित कमजोर आबादी के लिए महत्वपूर्ण जोखिम पैदा करती है, जिससे हीटस्ट्रोक, निर्जलीकरण के शिकार हो सकते हैं। इससे बचने ज हाइड्रेटेड रहना, चरम धूप से बचने और ठंडे वातावरण की तलाश करना, जिससे हीटवेव के प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभावों को कम किया जा सके।