रायपुर

ईडी के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा
28-Feb-2025 6:37 PM
ईडी के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा

एक मार्च को पुतला दहन, तीन को ईडी दफ्तर के सामने प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  28 फरवरी। शराब घोटाला प्रकरण में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के जांच के घेरे में आने के बाद पार्टी ने ईडी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। इस कड़ी में एक मार्च को पूरे जिला स्तर पर ईडी के खिलाफ पुतला दहन किया जाएगा। तीन मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी ऑफिस के सामने बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक में ईडी के खिलाफ आंदोलन का फैसला लिया गया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से ईडी का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है और इस आंदोलन के माध्यम से जनता को भी जागरूक करने की बात कही है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता मौजूद थे।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर दंतेवाड़ा पुलिस की रेकी का आरोप लगाया गया। दीपक बैज के घर की रेकी करके आरोप में इंस्पेक्टर और तीन पुलिस कर्मियों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूछताछ की। यह बताया गया कि अवधेश गौतम की तलाश में दंतेवाड़ा पुलिस की टीम रायपुर आई थी। यह भी कहा जा रहा है कि बैज से दंतेवाड़ा से रायपुर मिलने आ रहे जिला पंचायत सदस्यों को धमतरी के पास रोका गया।

 


अन्य पोस्ट