रायपुर

पुलिसकर्मियों के वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी के लिए समिति गठित
28-Feb-2025 6:36 PM
पुलिसकर्मियों के वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी के लिए समिति गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 फरवरी। डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने आज विधानसभा में लिखित में बताया कि राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों के वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी के लिए समिति का गठन किया है।समिति एडीजी कल्याण पुलिस मुख्यालय की अध्यक्षता में गठित की गयी है। कमेटी में गृह विभाग के प्रतिनिधि, आईजी/डीआईजी योजना/प्रबंध, आईजी डीआईजी सशस्त्र बल मुख्यालय, वित्त नियंत्रक, पुलिस मुख्यालय, एआईजी, विशेष शाखा  और  लेखा कल्याण, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर सदस्य  हैं।

कांग्रेस विधायक चातुरी नंद के प्रश्न के उत्तर में बताया है कि एक हाईलेवल कमिटी बनायी गयी है, जिनकी कार्यवाही प्रक्रिया में है। चातुरी नंद ने पूछा था कि पुलिसकर्मियोंके वेतन भत्तों में सुधार के लिए समिति का गठन किया गया है ? अगर कमेटी बनी है, तो उसमें कौन-कौन सदस्य हैं और समिति ने क्या निर्णय लिये हैं।

ट्रिपल आईटी रायपुर में भी साइबर ट्रेनिंग सेंटर-शर्मा

रायपुर, 28 फरवरी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आज विधानसभा में बताया कि नवा रायपुर में तीन करोड़ की लागत से साइबर भवन बनाया गया है। वहां सभी उपकरण लगाए गए हैं। ट्रिपल आईटी रायपुर में भी साइबर ट्रेनिंग कि व्यवस्था की गई है।

साइबर अपराध से निपटने 5 रेंज में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं। जहां 69 लोग कार्यरत हैं । साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए अब तक 129 लोगों को ट्रेनिंग दिया जा चुका है।इस समय  6 साइबर कमांडो दिल्ली में ट्रेनिंग ले रहे हैं । 5 साइबर एक्सपर्ट अटैच किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट