रायपुर
रायपुर, 28 फरवरी। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जिला रायपुर में लिम्फेटिक फाईलेरिया उन्मूलन के लिए निगम मुख्यालय से 5 ई रिक्शा टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो 13 मार्च तक सामूहिक दवा सेवन एवं राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति का प्रचार करेंगे। इस दौरान आयुक्त अबिनाष मिश्रा एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विमल किषोर राय सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । ये हीरापुर रामनगर, गोगांव, भनपुरी क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।2 मार्च तक बुथ लगाकर दवा देवन आंगनबाडी, स्कूल और शैक्षणिक संस्थाओं में दवा सेवन 3 मार्च से 10 मार्च तक घर घर भ्रमण कर समुदाय स्तर पर दवा सेवन, 11 से 13 मार्च तक छूटे नागरिको को दवा सेवन सहित 27 फरवरी से 13 मार्च तक एमडीए कार्नर गतिविधि के तहत मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र तथा अन्य निजी चिकित्सालय में ओपीडी के पास बुथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा।