रायपुर

आपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत दो चोर पकड़े
28-Feb-2025 5:03 PM
आपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत दो चोर पकड़े

रायपुर,  28 फरवरी। रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म 5 से सोमवार सूत  गस्त एवं चेकिंग के दौरान समय 11.30 बजे 01 आदतन बदमाश पॉकेटमार इंद्रजीत तांडी,  20  निवासी रामनगर, गली नंबर 05, केसरी पाइप दुकान के पास, उडिय़ा बस्ती,  गुढियारी को पकड़ा। इसी तरह से प्लेटफार्म नं 5 में मोबाइल बेच रहे एक युवक को पकड़ा। उससे एक मोबाइल रीयलमी कंपनी, मॉडल नार्जा 60, ग्रीन रंग का कीमत 12,500/- जप्त किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता प्रीतम साहू, 28 , निवासी चंगोराभाठा, झंडा चौक, शिव मंदिर के सामने, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर (छ.ग.) का रहने वाला है।  पूछताछ में बताया कि, एक वर्ष पहले  स्टेशन में ट्रेन  चढ़ते समय एक यात्री के पेंट के जेब से चोरी किया था। फोन का कंपनी और आईएमईआई नंबर मिलान करने पर सही पाया गया।  

यह मोबाइल  मिन्हाल मेहंदी, पिता मुन्तविर मेहंदी, उम्र 37 साल, साकिन आजादनगर, ड्रागन पैलेस कामठी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)  18239 शिवनाथ एक्सप्रेस के जनरल कोच में रायपुर से ईतवारी जाने के ट्रेन में चढ़ते समय उसके जेब से चोरी किया था।


अन्य पोस्ट