रायपुर

डोमा जमीन धोखाधड़ी मामले में हवलदार भी गिरफ्तार
28-Feb-2025 5:03 PM
डोमा जमीन धोखाधड़ी मामले  में हवलदार भी गिरफ्तार

रायपुर,  28 फरवरी।  ग्राम डोमा में  दूसरे के भूखंड को अपना बताकर विक्रय करने के मामले में  संलिप्त जगदेव प्रसाद वर्मा को  गिरफ्तार कर लिया है। जगदेव पुलिस में हवलदार है और हाल में लोक आयोग में पदस्थ है। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी राज कश्यप पूर्व में पकड़ा जा चुका था । सिविल लाईन पुलिस ने  धारा 420, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया है। 

छह साल पहले  28 फरवरी 19 को कन्हैयालाल जांगड़े ने रिपार्ट दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि  जगदेव वर्मा से कन्हैया की पुरानी जान पहचान है, सन् 2015 में जगदेव वर्मा ने बताया कि कमल विहार के आगे ग्राम डोमा, प.ह.नं. 49, खसरा नंबर 178/4, 178/26 के भूमि पर राज कश्यप ने प्लाटिंग की  है जो अच्छे लोकेशन पर है। इसके बाद जगदेव प्रसाद वर्मा ने साथ ले जाकर जमीन दिखाया। जो पसंद आने पर कन्हैया ने   अपनी पत्नी के नाम पर 2200 वर्गफीट भूमि को 6 लाख 76 हजार रूपये देकर रजिस्ट्री कराई। रजिस्ट्री उपरांत नामांतरण के लिए संबंधित हल्का पटवारी से संपर्क करने पर पता चला   मौके पर जमीन ही नही है। राज कश्यप एवं अन्य के द्वारा दूसरे के जमीन को दिखाकर रूपये प्राप्त कर धोखाधड़ी की है। इस रिपोर्ट पर  सिविल लाईन पुलिस जांच कर रही थी।  और पूर्व में मुख्य आरोपी राज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया था।  जगदेव वर्मा की खोजबीन कर रही थी। और गुरूवार को लोकेशन मिलने पर  जगदेव प्रसाद वर्मा को पकडक़र पूछताछ में ठगी  स्वीकार किया ।  


अन्य पोस्ट