रायपुर

सर्किट हाउस में नोट गिनने वालों को समझ में नहीं आएगा-अग्रवाल
27-Feb-2025 6:41 PM
सर्किट हाउस में नोट गिनने वालों को समझ में नहीं आएगा-अग्रवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 फरवरी। कांग्रेस के विधायक राजकुमार यादव को भाजपा के वरिष्ठ विधायकों ने कड़ी हिदायत दी जब वे बार बार टोकाटाकी कर रहे थे।

यह वाकया विधानसभा में आज  उस वक्त हुआ जब वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा की शुरूआत कर रहे थे । कौशिक ने महतारी वंदन योजना से महिलाओं को हो रहे लाभ, पीएम आवास योजना, धान  खरीदी,पीएससी नतीजों का जि़क्र कर रहे थे। यादव हर बार उठकर टीका टिप्पणी करते रहे । इस पर पहले अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह ने यादव को चेताया। अग्रवाल ने कहा सर्किट हाउस के बंद कमरे में बैठकर नोट गिनने वालों को समझ में नहीं आएगा । धर्मजीत सिंह ने कहा वरिष्ठ विधायक बोल रहे हैं तो बार बार उठकर? मत बोला करो। कौशिक ने भी कहा तुम्हें समझ नहीं आएगा ।

यहां बता दें कि वर्ष 23 को चुनाव के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यादव के सामने नोटों की गड्डी रखी हुई थी। अग्रवाल ने आज उसी का जिक्र किया।

ठहाके भी इस चर्चा में

धर्मजीत सिंह ने अपने भाषण में पिछले सरकार की  आलोचना करते हुए घोटाले गिनाए। बड़े बड़े घोटाले से रेडी टू ईट में कमीशन खाने पर पूर्व महिला बाल विकास मंत्री की खिचाई की। वहीं उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को बेदाग बताया।

उन्होंने नेता प महंत की तारीफ करते हुए कहा कि आप उस पद पर आसानी थे कि आप सारे काले कारनामे से आप दूर रहे,,,सिंहासन में विराज मान थे आपके सामने उधर वाले द्रौपदी का चीरहरण करते थे आप चुप चाप बैठे रहते थे। लेकिन आप को दोष नहीं दिया जा सकता। मोदी और राहुल के बीच चुनाव पर धर्मजीत और उमेश में नोंकझोंक भी हुई।

 भाजपा धर्मजीत सिंह जब अपने भाषण के दौरान इस बात का जिक्र कर रहे थे कि इस बार के निकाय चुनाव में दसों नगर निगम में भाजपा का मेयर बना है, यही लोक तंत्र की असली ताकत है डायरेक्ट चुनाव हुआ है इससे पता चला जनता किसको चाहती है ।उमेश पटेल ने आपत्ति की और कहा यही लोकतांत्रिक प्रक्रिया है तोमुख्यमंत्री प्रधानमंत्री का चुनाव क्यों नहीं होता?

धर्मजीत ने कहा इस बात से तो आप लोग डरते हो,  बार बार कहते हो कि मोदी एक दिन सीधा चुनाव कराएगा। सोचो एक तरफ मोदी दूसरी तरफ आलू से सोना निकालने वाले।जनता आलू से सोना बनाने वाले को थोड़ी चुनेंगी।

बोलो ऐसा ही चुनाव चाहते हो,,। विपक्ष में  सन्नाटा छाया रहा।


अन्य पोस्ट