रायपुर

भूपेश के बहिर्गमन की घोषणा पर भाजपा की चुटकी
27-Feb-2025 4:19 PM
भूपेश के बहिर्गमन की घोषणा पर भाजपा की चुटकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी।
डिप्टी सीएम अरूण साव के उत्तर से असंतुष्ट विपक्ष ने बहिर्गमन किया।  प्रश्नकाल में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने  कांकेर जिले के चारामा, भानुप्रतापपुर, दुर्गकोंदल विकासखंड में जनवरी 2025 तक कितने जल कनेक्शन दिये जा चुके है, और कितने बाकी हैं। 

जवाब में मंत्री अरूण साव ने बताया कि चारामा, भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल में कुल 355 गांवों में नल जल कनेक्शन दिया जा चुका है, जबकि 7 गांवो में कनेक्शन देना बाकी है।
इस जवाब को असत्य बताते हुए सावित्री मंडावी ने बताया कि जितनी संख्या बतायी जा रही है, उतनी संख्या में नल कनेक्शन नहीं दिए गए है। ठेकेदारों की तरफ से लगातार लापरवाही की जा रही है। उन्होंने इस मामले में लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई की भी मांग की।

जवाब देने के लिए जब उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 84 गांवों में जल प्रदाय हो रहा है और 38 प्रमाणित गांव हैं। योजना प्रगति पर है लगातार कार्रवाई भी कर रहे हैं। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने यह कहते हुए कि सावित्री मंडावी कह रही है लोगों को पानी नहीं मिल रहा है, टंकी नहीं बनी है, पाइप लाइन नहीं है और मंत्री जला पूर्ति की बात कह रहे। इस गलत उत्तर से असंतुष्ट होकर बहिर्गमन की घोषणा की।

इनमें कौन नेता है पता ही नहीं?
इधर, भूपेश बघेल ने वाकआउट की बात कही, तो सत्ता पक्ष की तरफ से राजेश मूणत ने तंज कसा.., विपक्ष में कौन नेता है, पता ही नहीं चलता.कोई भी खड़ा होकर बहिर्गमन करने बात कर देता है और चल देता है। संसदीय परंपरा में नेता प्रतिपक्ष की तरफ से  ही बहिर्गमन जैसे फैसले सदन में होते हैं। लेकिन, आज बहिर्गमन की बात कही गयी, तो अपनी सीट पर चरणदास महंत चुपचाप  बैठे थे, जबकि उनकी साथ वाली सीट पर ही खड़े होकर भूपेश बघेल ने बहिर्गमन की बात कह दी।


अन्य पोस्ट