रायपुर

टंकी है, पाइप लाइन बिछ गई, मगर नल में जल नहीं,जेजेएम की हालत पर घिरे डिप्टी सीएम
27-Feb-2025 4:13 PM
टंकी है, पाइप लाइन बिछ गई, मगर नल में जल  नहीं,जेजेएम की हालत पर घिरे डिप्टी सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  27 फरवरी।
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने डिप्टी सीएम को जमकर घेरा और खुले भ्रष्टाचार का लगाया आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
 पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जेजेएम का प्रश्न उठाया। उन्होंने पूछा कि  डिप्टी  ऐसे  कितने गांव हैं जहां पानी का स्कोप नहीं होने से पानी टंकी बनाई और क्यों पाइप लाइन बिछाई गई है,स्रोत विहीन गांव कितने जहां पानी टंकी बनी, पाइप लाइन बनी बताए ! जवाब देवें, और  क्यों पाइप लाइन बिछाई गई क्यों पानी टंकी बनाई गई यह तो खुला करप्शन का मामला है।  डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा  राज्य में 653 स्रोत विहीन गांव प्रदेश में है। 2023 में प्रारंभ हुआ उसी के हिसाब से ,हरेक योजना में जल स्कोप चिन्हित था उस पर कार्य हुआ,हमारी सरकार बनने के बाद किया गया काम, लेकिन करप्शन हुआ है तो संबंधित अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी और ठेकेदार को भुगतान नहीं  किया जाएगा।

चंद्राकर ने कहा कि जल स्त्रोत विहीन 3907 गांवों में 8811 नल कनेक्शन लगाए गए थे। ऐसे स्त्रोत विहीन कितने गांव हैं जिनमे पाइप लाइन बना दी गई टंकी बन गई। साव ने कहा कि 3254 गांव गांवों में स्त्रोत की दिक्कत है। 653 स्त्रोत विहीन गांव हैं।  1,32727 घरों में कनेक्शन हुए हैं। टंकी ,पाइप लाइन बिछ गई है। चंद्राकर ने कहा कि डी पी आर में जल स्त्रोत नहीं है और टंकी निर्माण, पाइप लाइन बना दिया है ऐसे ईई पर कार्रवाई करेंगे। मंत्री साव ने घोषणा की कि किसी भी ठेकेदार का काम पूरा नहीं होगा उन्हें 70 फीसदी से अधिक भुगतान नहीं किया जाएगा। और संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई  करेंगे।
 


अन्य पोस्ट