रायपुर

ईडी के लिए पाई-पाई का हिसाब है,मगर ठाकरे परिसर का भी लें- बैज
26-Feb-2025 5:04 PM
ईडी के लिए पाई-पाई का हिसाब है,मगर ठाकरे परिसर का भी लें- बैज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  26 फरवरी।  सुकमा और कोंटा के राजीव भवन निर्माण को लेकर ईडी के समन पर  पीसीसी चीफ दीपक बैज ने  सवाल उठाते हुए उल्टे भाजपा पर 15 साल की काली कमाई से कार्यालय के निर्माण का आरोप मढ़ा।  बैज ने मीडिया से चर्चा में ईडी से 200 करोड़ की लागत से बने बीजेपी कार्यालय ठाकरे परिसर का हिसाब लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। उन्होंने सेंट्रल एजेंसी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया. बैज ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग और छेर-छेरा पुन्नी के दान से कांग्रेस भवन बना था। हमारे पास पाई-पाई का हिसाब है, उसकी जानकारी देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्या 5 स्टार होटल की तरह बने बीजेपी मुख्यालय के लिए ईडी बीजेपी से पूछताछ करेगी।


अन्य पोस्ट