रायपुर

10-12 वीं के प्रश्न पत्रों का वितरण पूरा
26-Feb-2025 4:59 PM
10-12 वीं के प्रश्न  पत्रों का वितरण पूरा

दोनों ही परीक्षाओं में रायपुर से सर्वाधिक विद्यार्थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  26 फरवरी। छत्तीसगढ़ माशिमं की 10-12 वीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्राध्यक्षों को  प्रश्न पत्रों का वितरण पूरा कर लिया गया है। सभी पर्चे समीपस्थ पुलिस थानों में जमा किए गए हैं। जिन्हें परीक्षा से दिन ही ले जाया जा सकेगा।

इस वर्ष की 10 वीं परीक्षा में 328522 और 12 वीं में 240356 विद्यार्थी शामिल होंगे। 10 वीं में सर्वाधिक 28017 हजार से अधिक  विद्यार्थी रायपुर जिले में बैठ रहे हैं। इसके बाद बिलासपुर में 23,097 हजार, बलौदाबाजार में ,17252, दुर्ग में 16979 हजार छात्र छात्राएं परीक्षा देंगी। सबसे कम संख्या नारायणपुर में 1512 है। इसी तरह से 12 जिलों में 10-14 हजार बच्चे शामिल होंगे।  वहीं 12 वीं परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की कुल संख्या 240356 है। इनमें सर्वाधिक 21249 रायपुर, 15361 बिलासपुर, दुर्ग में 12901 और बलौदाबाजार में 11319,जांजगीर में 10356 परीक्षार्थी  शामिल हो रहे। और सबसे कम 1491 विद्यार्थी हैं। मंडल ने नकल, भौगोलिक और नक्सल दृष्टि से पूरे प्रदेश में तीन सौ केंद्रों के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित कर जिला कलेक्टर, एसपी डीईओ को अलर्ट किया है।

परीक्षा केंद्राध्यक्षों से कहा गया है कि किसी भी तरह की अनहोनी पर  वे तत्काल पुलिस से संपर्क करें। इसी तरह से परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद उत्तर पुस्तिकाओं में रोल नंबर पर स्टीकर चस्पा करके ही संकुल समन्वय केंद्र भेजे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 26 माार्च से होगा ।


अन्य पोस्ट