रायपुर

उधार पैसा लेनदेन रोड पर खड़ी गाड़ी हटवाने पर स्कूटी की चाबी चाकू से हमला
26-Feb-2025 4:58 PM
उधार पैसा लेनदेन रोड पर खड़ी गाड़ी हटवाने  पर स्कूटी की चाबी चाकू से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  26 फरवरी। राजधानी में कल शाम रात झगड़ा मारपीट हो गया। इसमें उधार पैसों के लेनदेन, सडक़ पर खड़ी गाड़ी हटान और भाईयों के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का और एल्युमिनियम राड, चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 296, 115-2, 3-5 का अपराध दर्ज किया है।

चूना भटठी गुढिय़ारी निवासी पृथ्वीराज यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि  वह अरबाज खान के साथ पिछले गणेश उत्सव के दौरान गुढियारी में पार्किंग का काम किया था। जिसका पैसा उन्होंने आपस में बांटा था। जिसमें से पृथ्वी ने अपने हिस्से के 4 हजार रूपए को अरबाज के पास रखवाए थे। जिसे बार-बार वापस मांगने पर वह टाल मटोल करता था। कल शाम अरबाज और सलमान दोनों मोहल्ले के रतना किराना स्टोर्स चूनाभट्टी के पास मिले तब पृथ्वी के उनसे पैसा वापस मांगने पर अरबाज उर्फ टाटू व  सलमान पैसा वापस देने से मना कर गाली गलौज करने लगे। जिसे पृथ्वी के मनाकरने पर अरबाज ने हाथ मुक्का और अपने पास रखे एल्युमिनियम राड से और सलमान ने किसी धारदार चीज से हमला कर दिया।

 उधर टिकरापारा के आरडीए कालोनी निवासी गुलाम याशीन रजा पर उसके भाई गुलाम अल्फान ने  गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर दी। गुलाम अलफान रजा  अपनी पत्नी के साथ याशीन राज के घर पर रहता है। और आए दिन दोनों के बीच मकान में कब्जा करने की बात को लेकर विवाद होता था। कल शाम को अल्फान रजा और उसकी पत्नी गुलाम याशीन को घर खाली करने के लिए धमका रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली गुप्तार हो गया। अल्फन रजा ने अपने भाई को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से पिटाई कर दी।

कल रात तेलीबांधा में सडक़ पर खड़ी गाड़ी हटाने की बात को लेकर दो लोगों के बीच बहस हो गया। हर्ष मेघानी कल शाम को मोहल्ल्ेा के मंदिर में शिवरात्रि की पूजा तैयारी कर रहे थे। तभी सागर खटवानी मंदिर के पास आकर रोड पर अपनी स्कूटी को खड़ी कर दिया। जिससे आने जाने वालों को परेशानियां हो रही थी। जिसे गाड़ी को किनारे रखने के लिए बोलने पर सागर खटवानी और सुमित ने गाली गलौज करने लगया। जिसे और अपनी स्कूटी की चाबी निकाल कर हर्ष पर हमला कर दिया। इस हमले मे हर्ष के सिर में चोट आई।


अन्य पोस्ट