रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी। महाशिवरात्रि पर प्रदेश में हर्ष उल्लस का माहोल बना रहा। शहर के प्रमुख देवालयों में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शहर के बूढेश्वर, हटकेश्वर, दुध्दधारी और निलकंठेश्वर महादेव के अलावा सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी। भगवान शिव की पूजन करने और जल चढ़ाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव के मंदिर पहुंचे। वहां भक्त भगवान की अराधना करने घंटो कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। वे महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर और माता पार्वती का पूजा करने हाथ में बेल पत्र , जल फूल नारियल लेकर पहुंचे।
रायपुर के प्राचीन मंदिरों में से एक महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव का अर्धनारीश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पट सुबह 4 बजे से खोल दिए गए थे। हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं शहर के स्टेशन रोड स्थित निलकंठेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती विवाह का पूरे रितिरिवाज के साथ आयोजन किया। विवाह के पांच दिनों में मंदिर प्रांगण में माता पार्वती और शिव को हल्दी, मेंहदी लगाया गया। जिसके बाद भक्तों ने भगवान शंकर रूप को सजा कर पालकी बारात भी निकाली गई। जिसमें लोगों ने हर्ष उल्लास के साथ नाचते-गाते, झूमते रहे।