रायपुर

राहगीर से मारपीट, रंजिश में पड़ोसी को डंडे से पीटा
25-Feb-2025 6:36 PM
राहगीर से मारपीट, रंजिश में पड़ोसी को डंडे से पीटा

रायपुर, 25 फरवरी। राजधानी में बदमाशों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन रास्तें में लोगों के साथ मारपीट, लूट और चाकूबाजी कर घटना सामने आ रही है। ऐसा ही घटना आमानाका इलाके में हो गई। टाटीबंध चौक के पास अज्ञात बाइक सवार लडक़ों ने मौैदहापारा निवासी मोहम्मद आसीफ के साथ मारपीट कर किसी चीज से मारकर घायल कर दिया। इसकी रिपोर्ट आसीफ ने आमानाका थाना में दर्ज कराई कि वह कल शाम को टाटीबंध चौक के पास गया था। जहां पर वह सर्विस रोड पर रात खड़ा हुआ था। उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लडक़े वहां आ गए और पूछताछ करने लगे। फिर वे वहां से चले गए थे। कुड देर बाद वापस आकर लूट करने के इरादे से पास आकर गाली गलौज और मारपीट करने लगे। जिसका विरोध करने पर बाइक सवार एक लडक़े ने अपने पास रखे किसी चीज से हमला कर वहां से भाग गए। हमले में आसीफ को चोट आई।

उधर आरंग इलके में पुरानी बात को लेकर गांव के किशन भरद्वाज,आजाद और अखिलेश भराद्वाज ने जगमोहन लाल के साथ जबरन गाली गलौज कर हाथ मुक्का और डण्डा से हमला कर दिया।

जगमोहन रात में अपने दोस्त नरेन्द्र यादव के साथ गांव के प्राथमिक शाला घुमराभाठा गार्डन गया था।


अन्य पोस्ट