रायपुर

राजीव गांधी चौक लगभग 3 मीटर चौड़ा कर लेफ्ट टर्न किया सुगम
25-Feb-2025 6:32 PM
राजीव गांधी चौक लगभग 3 मीटर चौड़ा कर लेफ्ट टर्न किया सुगम

रायपुर, 25 फरवरी। शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहो से  नागरिको की सुगम आवाजाही के लिए  सुव्यवस्थित करने का कार्य निरंतर जारी  है। जोन 4 लोककर्म विभाग ने के राजीव गांधी चौक (पुराना फायर ब्रिगेड कार्यालय चौक) को लगभग 3 मीटर चौड़ा किया गया। चौक में पुराने अनुपयोगी आईलैण्ड को  जनसुविधा, सुगम यातायात देने हटा दिया गया है। इससे राजीव गांधी चौक के बाये मोड की ओर यातायात काफी सुगम और सुव्यवस्थित हो गया है एवं नागरिको को इसके पूर्व यहां अधिकतर होने वाले यातायात जाम की समस्या से निजात मिल गयी है। आयुक्त अबिनाश मिश्रा विभिन्न चौक चौराहो को यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने की लगातार मॉनिटरिंग कर जेसी और ईई   के साथ सतत कर रहे है।


अन्य पोस्ट