रायपुर

हिस्टोसाइटोलॉजी पर राज्य स्तरीय व्याख्यानमाला
25-Feb-2025 6:30 PM
हिस्टोसाइटोलॉजी पर राज्य स्तरीय व्याख्यानमाला

थीम - डिकोडिंग सेल्स डिफाइनिंग केयर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  25 फरवरी। मेडिकल कॉलेज, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा हिस्टोपैथोलॉजी के विषय पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा का  आयोजन किया गया। इसमें  148 पैथोलाजिस्ट एवं स्नातकोत्तर चिकित्सा छात्रों ने भाग लिया। अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने  सीएमई के महत्व पर प्रकाश डाला और चिकित्सकों के सतत ज्ञानवर्धन को आवश्यक बताया। इस अवसर पर सीएमई के आयोजन अध्यक्ष, डॉ. अरविंद नेरल, आईएपीएम  अध्यक्ष, डॉ. रेणुका गाहिने और आईएपीएम सचिव डॉ. जयंती चंद्राकर, भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने विचार रखे और आयोजन की सराहना की।    सीएमई के दौरान प्रमुख वक्ताओं ने हिस्टोपैथोलॉजी और साइटोपैथोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और शोध के नवीनतम पहलुओं की जानकारी दी।

 विशिष्ट अतिथि संकाय प्रो. रजनी यादव एम्स  दिल्ली और डॉ. सुप्रिता नायक जीएमसी नागपुर ने आमाशय, लार ग्रंथियां, लीवर और पित्ताशय की बीमारियों के निदान में हिस्टो-साइटोलॉजी जांच पर वैज्ञानिक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही कुछ विरले, रूचिकर और मुश्किल केसेस से भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी (प्रोफेसर, पैथोलॉजी), डॉ. वर्षा पांडे (एसोसिएट प्रोफेसर, पैथोलॉजी), और डॉ. वनीता भास्कर (असिस्टेंट प्रोफेसर, पैथोलॉजी)  ने भी अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए।   इस कार्यक्रम के तकनीकी सत्रों का संचालन डॉ. रीति शर्मा और डॉ. कस्तूरी मंगरुलकर, संचालन डॉ. विकास बोंबेश्वर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन  डॉ. चन्द्रकला जोशी ने किया। विभिन्न  सत्रों की अध्यक्षता वरिष्ठ पैथोलाजिस्ट डॉ. अमित चौहान, डॉ. एफ एम पटेल, डॉ. राहुल सातरकर, डॉ. विमला बंजारे, डॉ. मनीषा कांगे और डॉ राजेश अग्रवाल द्वारा की गयी। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. रुचि वर्मा, डॉ. अनुभव चंद्राकर, डॉ. सरोज कुमारी, डॉ. सुदीत पाल, डॉ. अविरल मिश्रा, डॉ. पुष्कर चौधरी, डॉ. मेघा वर्मा, डॉ. के लीना, डॉ. रवीना यादव, डॉ. संध्या वर्मा, डॉ. सोनल चंद्राकर, एवं समस्त पीजी स्टूडेंट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुछ विरले व रोचक केसेज:-

इस सीएमई में कुछ असामान्य एवं रोचक केसेज के बारे में भी चर्चा की गयी उदा. 1. जैन्थेलेज्मा 2. जैन्थोमा ट्यूबरोसम 3. हड्डियों की आसामान्य बीमारी हाईडेटिड सिस्ट 4. लिम्फनोड की कैसलमैन डिसीज 5. आसामान्य प्रकार का स्तन कैंसर 6. ओवरी में दो अलग प्रकार के ट्यूमर का संयोजन।


अन्य पोस्ट