रायपुर

1 मार्च तक तापमान में 3 डिग्री वृद्धि की संभावना
25-Feb-2025 6:29 PM
 1 मार्च तक तापमान में 3 डिग्री वृद्धि की संभावना

रायपुर, 25 फरवरी। प्रदेश में कल महाशिवरात्रि के दिन को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में 1 मार्च तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 02 मार्च तक 3 डिग्री के आसपास वृद्धि हो सकती है। दो मार्च से उत्तर छत्तीसगढ में हल्के बादल रह सकते हैं । तब तक मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है ।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ 24 डिग्री उत्तर और 50 डिग्री पूर्व में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।


अन्य पोस्ट