रायपुर
जेलों में गूंजा हर हर गंगे
25-Feb-2025 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 फरवरी। केंद्रीय जेल रायपुर समेत प्रदेश के जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान कराया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जेलों में यह विशेष आयोजन हुआ। 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में कैदियों को गंगा जल से स्नान कराया गया ।आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए कैदियों ने स्नान किया ।महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर कैदियों को आध्यात्मिक लाभ देने की सरकार की पहल थी।जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की थी। शर्मा ने रहा कि सरकार सुधार और पुनर्वास के लिए आगे भी चलाएगी ऐसे कार्यक्रम।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे