रायपुर

सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने कोई समिति नहीं बनी
25-Feb-2025 4:26 PM
सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने कोई समिति नहीं बनी

सीएम साय ने विस में लिखित उत्तर दिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  25 फरवरी।
छत्तीसगढ़ के सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का मुद्दा मंगलवार को फिर  विधानसभा में आया। सत्र के दूसरे दिन संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखित जवाब दिया है।उन्होंने बताया कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने शासन द्वारा राज्य स्तर पर कोई कमेटी/समिति गठित नहीं की गई है। हालांकि विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों के कारण वेतनमान में संशोधन संबंधी प्रस्तावों का परीक्षण कर, प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 जुलाईव24 को विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की अध्यक्षता में एक आंतरिक समिति का गठन किया  है।शासन के समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु कमेटी के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है। समिति द्वारा अब तक 2 बैठके ली जा चुकी है।

ये पूछे जाने पर कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर किये जाने हेतु शासन द्वारा क्या इसके लिए राज्य स्तर पर कोई कमेटी/समिति गठित की गई है? यदि हों तो कब एवं शासन के समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु इस कमेटी के लिए कितनी समयसीमा निर्धारित की गई है? गठित कमेटी/समिति द्वारा अब तक कितनी बैठके ली जा चुकी है एवं इसमें क्या निष्कर्ष निकला है। 

जवाब में मुख्यमंत्री ने ने  विधायक संगीता सिन्हा ने बालोद के शासकीय विद्यालयों में सहायक शिक्षक/ सहायक शिक्षक एल.बी. के स्वीकृत, रिक्त् एवं कार्यरत पदों की संख्या की भी जानकारी मांगी थी।


अन्य पोस्ट