रायपुर

नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा -पालिकाध्यक्ष गहिरवारे
24-Feb-2025 7:22 PM
नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा -पालिकाध्यक्ष  गहिरवारे

अभनपुर, 24 फरवरी। नगर पालिका परिषद अभनपुर के अधिकारी कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे से उनके निवास में मुलाकात की और प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर सभी अधिकारी कर्मचारी ने बधाई दी तथा नगर की सभी मूलभूत एवं नगर विकास के बारे में घंटों चर्चा की।

नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे ने कहा कि नगर की जनता ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उन पर मैं खरा उतारूंगा। नगर की एक-एक समस्या को हल किया जाएगा। गर्मी के समय में जनता को पेयजल की समस्या होती है, उसे पर विशेष ध्यान देते हुए पर्याप्त टैंकरों के माध्यम से नगर की जनता को पानी की व्यवस्था की जाएगी।

किसी से भेदभाव नहीं किया जाएगा। मेरे लिए सभी समान नागरिक की तरह होंगे। पिछले कई वर्षों से विकास कार्य अवरुद्ध है, उन पर बल दिया जाएगा, जनता की मांग के अनुरूप एक सुंदर गार्डन का निर्माण भी किया जाएगा।  साफ सफाई फोकस किया जाएगा। मैं खुद सुबह इन सब का निरीक्षण करूंगा। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा, जिसकी चर्चा दूर-दूर तक होगी।

 मुलाकात में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश तिवारी, अभनपुर नगर पालिका के इंजीनियर दुशांत चौहान,अप्पू तिवारी, आदि कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट