रायपुर

तेलीबांधा सडक़ पर लग रहा बाजार शेड में व्यवस्थापित होगा
24-Feb-2025 7:03 PM
तेलीबांधा सडक़ पर लग रहा बाजार शेड में व्यवस्थापित होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत  निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने जोन 9 के अवन्ति विहार कॉलोनी मुख्य मार्ग, सुलभ शौचालय, तालाब की सफाई का निरीक्षण किया एवं अच्छी सफाई के निर्देश दिए। उपायुक्त  ने तेलीबांधा चौक बाजार के पास जीवीपी में सेल्फी पॉइंट विकसित करने का निर्देश दिया।  वहां नगर निगम द्वारा पूर्व में लोगों द्वारा डाले जा रहे कचरे की पूर्ण सफाई करवाकर उसे सुन्दर विकसित पॉइंट बनाया जा चुका है। अब वहां सेल्फी पॉइंट बनाया जायेगा। उपायुक्त ने तेलीबांधा में सडक़ पर लग रहे बाजार को भीतर बनाये गए शेड में शीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए ।


अन्य पोस्ट