रायपुर

बालिका गृह के लिए सीएम ने दिए 10 लाख
24-Feb-2025 7:01 PM
बालिका गृह के लिए सीएम ने दिए 10 लाख

रायपुर, 24 फरवरी। अपना जन्म दिन मनाने खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई तोहफे दिए। बच्चियों ने मुख्यमंत्री से अपनी छोटी-छोटी इच्छाएं साझा कीं, जिनमें एक साउंड बॉक्स की मांग भी थी, जिसे उन्होंने तुरंत पूरा करते हुए बालिका गृह को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बालिका गृह में कम्प्यूटर एवं वॉटर कूलर के लिए 10 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की। इस बालिका गृह में फिलहाल 57 बालिकाएं रह रही हैं, जहां उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निशुल्क आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।


अन्य पोस्ट