रायपुर
नई विधानसभा...
24-Feb-2025 7:00 PM
तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का निर्माण तेजी से जारी है। यह भवन, महानदी और इंद्रावति भवनों के पीछे बीच में बनाया जा रहा है। सोमवार को स्पीकर डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, डिप्टी सीएम अरूण साव समेत पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया। इस दौरान लोनिवि ने पूरे भवन पर बनी फिल्म भी दिखाई। ऐसे प्रयास किए जा रहे है कि विधानसभा अगला मानसून सत्र नए भवन में ही हो। इसका वर्चुअल शिलान्यास कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया था। और लोकार्पण के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे