रायपुर
रायपुर, 24 फरवरी। अग्रवाल संगठन 1 मार्च को विवाह योग्य युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में प्रदेशभर से आए 51 जोड़ेे परिणय सूत्र में बधेंगे।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल , दीनदयाल गोयल ने बताया कि, सामूहिक कन्या विवाह के लिए सभी जाति और सनातन धर्म के परिवारों से विवाह योगय युवक-युवतियों के आवेदन प्रप्त हुए हैं। इसके लिए लगभग 95 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 51 जोड़े का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। नवविवाहित जोड़ों को महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 50000 की राशि भी प्रदान करवाई जा रही है। ऐसे लगभग 30 जोड़े हैं जो बीपीएल परिवारों के अंतर्गत पात्रता रखते हैं।
एक दिवसीय सामूहिक विवाह में वैदिक रीति से आर्य समाज रायपुर में कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे समेत सांसद, और राजधानी के सभी विधायक शामिल होंगे।
सामुहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में प्रांतीय महिला संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती गंगा अग्रवाल, श्रीमती निधि अग्रवाल, श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, सारिका खेतान, रायपुर जिला अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल, सचिव गोविंद अग्रवाल, श्रीमती वर्षा अग्रवाल और श्रीमती संगीता हरलालका आयोजन के संयोजक श्रीमती शोभा केडिया, श्रीमती गुंजा सुल्तानिया, रमेश अग्रवाल ऑक्सीजोन, रमेश बंसल अग्रवाल संगठन रायपुर जिला महिला अग्रवाल संगठन की पूरी टीम जोर-शोर से लगी हुई है।