रायपुर
महामाया मंदिर न्यास समिति के व्यास तिवारी अध्यक्ष होंगे
24-Feb-2025 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी। रायपुर राजधानी स्थित मां भगवती श्री राजराजेश्वरी महामाया माता सार्वजनिक न्यास समिति के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ सदस्य व्यास नारायण तिवारी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है?। रविवार को हुई न्यास समिति की बैठक में
वे स्व.आनंद कुमार शर्मा के के स्थान पर शेष पौने तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किए गए हैं । शेष पदाधिकारी एवं न्यासी यथावत बने रहेंगे??। बैठक में दुर्गा प्रसाद पाठक सचिव, सत्यनारायण अग्रवाल कोषाध्यक्ष, पं विजय कुमार झा व्यवस्थापक, कुंज लाल यदु ग्राम व्यवस्थापक, कृपाराम यादव, चंद्रशेखर दुबे, विजय शंकर अग्रवाल, उपेंद्र कुमार शुक्ला, महेंद्र कुमार पांडे एवं सूरज कुमार फुटान शामिल है। समिति ने आगामी 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारी के संबंध में विभिन्न निर्णय लिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे