रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी। देश में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ न्यायपालिका तथा विधि व्यवसायी अधिवक्ताओं के क्रिया कलाप पर नियंत्रण करने के उद्देश से केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता संशोधन विधेयक तैयार किया जा रहा है। यह विधेयक देश में स्वतंत्र रुप से विधिक व्यवसाय करने वाले तथा न्यायपालिका की स्वतंत्रता को समाप्त करने का प्रयास है?। कर्मचारी नेता एवं अधिवक्ता विजय कुमार झा ने कहा हे कि इस विधेयक का जो दमनकारी विध्वंशकारी प्रावधान है, उसको वापस लिया जाना चाहिए। श्री झा ने केंद्रीय विधि मंत्रालय की हाल ही में अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के जारी प्रारुप को अनुचित बताया है। इसमें अधिवक्ता अधिनियम 1961 के अनेक प्रावधान को संशोधित करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित विधेयक धारा 35 ए जोड़ कर विधि के क्षेत्र में अपना नियंत्रण स्थापित करना चाहते हैं। इसका देश व प्रदेश देश में दम खम से विरोध किया जाएगा तथा इस विधायक को वापस लेने के लिए विधि मंत्री, प्रधानमंत्री पर दबाव बनाया जाएगा। श्री झाले जयपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी से अपील की है कि इस विधेयक का विस्तृत अध्ययन कर विरोध किए जाने की रणनीति तैयार किया जाना चाहिए।