रायपुर

स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान पुरेना तालाब की सफाई
23-Feb-2025 4:36 PM
स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान पुरेना तालाब की सफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  23 फरवरी।
संत निरंकारी मिशन के  स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान  के तहत सेवादारों मे आज पुरेना तालाब की सफाई की ।और वहां के निवासियों से अपील की  कि तालाब को स्वच्छ रखने की अपनी जि़म्मेदारी को निभायें किसी भी प्रकार का अपशिष्ट तालाब में न डालें। रानी दुर्गावती वार्ड की पार्षद श्रीमती अनामिका सिंह ने भी पूरे कार्यक्रम को ध्यान से देखा और इस अभियान की सराहना की ।और कहा कि तालाब की दीवार पर श्लोगन लिख कर नागरिकों को जागरूक किया जाएगा । रायपुर ब्रांच के जोनल इंचार्ज  गुरबख्श सिंह कालरा ने स्वयं भी सेवादारों के साथ मिलकर इस अभियान में सक्रिय योगदान दिया। 300 से अधिक सेवादल के सदस्यों ने  भाग लिया।इसमें कई टन कचरा तालाब से निकालकर इक_ा किया गया जिसे निगम के वाहनो द्वारा  वहाँ से हटाया गया।आज इस अभियान में  देश के 900 शहरों के 1600 स्थानों पर जल निकायों की सफाई और संरक्षण की सेवा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तहत की गई। ये जानकारी मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने दी।


अन्य पोस्ट