रायपुर
महिला कर्मियों को वर्ष में सात दिन अतिरिक्त सीएल की मांग
23-Feb-2025 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी। राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कर्मचारियों की लंबित मांगो पर सीएम विष्णु देव साय से चर्चा की। इसमें लंबित डी ए केंद्र के देय तिथि से , रायपुर में प्रशासनिक न्यायाधिकरण की स्थापना, महिला कर्मचारियों को वर्ष में सात दिवस की अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश की मांगें शामिल हैं। सीएम ने प्रदेश में जारी निर्वाचन के बाद आदेश जारी करने का भरोसा दिया गया।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद ओझा कोषाध्यक्ष टी आर देवांगन, सचिव डॉ विनोद वर्मा,नागेन्द्र सिंह, प्र्रदेश पदाधिकारी सरोज खोबरागड़े रंजिता मिश्रा, संतोष बेलगाहे आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे