रायपुर

अश्लील इशारे, इंस्टाग्राम रील को लेकर मारपीट
22-Feb-2025 6:51 PM
अश्लील इशारे, इंस्टाग्राम रील को लेकर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 फरवरी। शुक्रवार को गाली गलौज मारपीट के आधा दर्जन मामले दर्ज किए गए। इनमें युवती को अश्लील इशारे, इंस्टाग्राम रील को लेकर मारपीट की गई।

25वर्षीय युवती ने शुक्रवार दोपहर टिकरापारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। दोपहर ढाई बजे पचपेड़ी नाका चौक पर खड़ी थी। तभी राजा तिवारी नाम के युवक ने उसे अश्लील इशारे किए। इसका विरोध करने पर राजा ने उल्टे गाली गलौज की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  उधर माना के ब्लाक 18 निवासी संजना मंडल (17) ने जॉय सरकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ।जॉय ने इंस्टाग्राम रील को लेकर संजना के साथ गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट की। सिविल लाइंस के सोनिया चौक निवासी मो.निसार 39 ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने वाले  प्रीतम सोनी और उसके तीन साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रीतम ने कल दोपहर अपना ई रिक्शा आवाजाही वाली गली में खड़ा कर दिया था।यह देख निसार की पत्नी ने हटाने को लेकर समझाया। इस पर प्रीतम व साथियों ने विवाद कर गाली गलौज की। खरोरा के ग्राम कनकी में कल शाम दुर्गेश धीवर मे शराब के नशे में शैलेंद्री वेदकुमार धीवर (39)के साथ गाली गलौज मारपीट की ।


अन्य पोस्ट