रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। सरकार ने आईएफएस के 30 साल की सेवा पूरी कर चुके 7 एपीसीसीएफ स्तर के अफसरों को पीसीसीएफ का वेतनमान देने का फैसला लिया है। यह फैसला शनिवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
बताया गया कि आईएफएस के 94 बैच तक के अफसर अन्य कई राज्यों में पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में पद नहीं होने के कारण यहां पदोन्नति रूकी हुई है। सरकार ने इसको लेकर छूट दी है। इस कड़ी में 30 साल तक की सेवा पूरी कर चुके एपीसीसीएफ स्तर के अफसरों को पीसीसीएफ का वेतनमान दिया जाएगा। उनकी पोस्टिंग यथास्थिति रहेगी, और इसके लिए पद सृजित किए जाएंगे।
जो अफसर पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नत होंगे उनमें कौशलेंद्र कुमार 92 बैच, वी शेट्टेप पॅवार, आलोक कटियार 93 बैच, अरूण कुमार पाण्डे 94 बैच, सुनील कुमार मिश्रा, प्रेम कुमार, अनूप कुमार विश्वास हैं।
राज्य शासन ने वर्ष ,2021 बैच के पांच आईएफएस अफसरों को वरिष्ठ वेतनमान पर नियुक्त किया है। इनमें अभिनव कुमार, हिमांशु डोंगरें, निखिल अग्रवाल,नीरज और अक्षय भोंसले शामिल हैं? ये सभी अभी एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं । इन्हें डीएफओ पदोन्नत किया जाना है लेकिन प्रस्ताव सीएम सचिवालय में तीन माह से लंबित है।