रायपुर

जेवर नगद और बाइक ले भागे चोर
22-Feb-2025 6:46 PM
 जेवर नगद और बाइक ले भागे चोर

रायपुर, 22 फरवरी। चोरी की अलग अलग घटनाओं में चोर जेवर नगद और बाइक ले भागे। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे सड्ढू के सेक्टर-8. निवासी डॉ निकिता मिंज (30) के बंद घर का ताला तोडक़र चोर भीतर आलमारी से पांच हजार नगद और 88 हजार ये चांदी के जेवर चोरी कर गए। उधर पुरानी बस्ती के सोनकर पारा निवासी नो हर निषाद की बाइक पैशन प्रो सीजी 04- एलएक्स2688 भाठागांव से और साहूपारा चंगोराभाठा निवासी मनोज मिश्रा की बाइक सीजी ,04- एचएल 7529 सिंघानिया बिल्डकॉन परिसर से चोरी कर ली गई ।


अन्य पोस्ट