रायपुर

एनआईटी, वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के बीच अकादमिक एमओयू
22-Feb-2025 6:46 PM
एनआईटी, वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के बीच अकादमिक एमओयू

रायपुर, 22 फरवरी। एनआईटी रायपुर और वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक और रिसर्च सहयोग को सशक्त बनाना है। इसके तहत अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी छात्रों के स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, दोनों विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों, शिक्षकों, शोध सामग्री और दस्तावेजों का आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं में समन्वय तथा नई विकसित तकनीकों के व्यवसायीकरण में आपसी सहयोग पर कार्य किया जाएगा ।

यह एमओयू तीन वर्षों के लिए वैध रहेगा और इस साझेदारी से दोनों संस्थानों के छात्र, संकाय सदस्य और शोधकर्ता लाभान्वित होंगे, जिससे वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक और शोध सहयोग को नई दिशा मिलेगी।


अन्य पोस्ट