रायपुर

वर्धा,नागपुर से एसयूवी में आकर के चोरी करने वाले गिरफ्तार
22-Feb-2025 6:44 PM
वर्धा,नागपुर से एसयूवी में आकर के चोरी करने वाले गिरफ्तार

दो माह पहले भाठागांव में 4.80 लाख की सेंधमारी की थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 फरवरी। दो माह पहले पुरानी बस्ती पुलिस ने कार में आकर  चोरी करने वाले अंतराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। कमल साहू 22 निवासी मकान नंबर सी 8 राधा स्वामी नगर भाठागांव ने 21 दिसंबर को थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह 20 दिसंबर को करीबन 11:30 बजे अपने माता-पिता व पत्नी के साथ अपने गृहग्राम उरला दुर्ग गया था। रात्रि लगभग 11:30 बजे राधा स्वामी नगर स्थित अपने मकान में आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था बेडरूम में गया तो देखा की लाइट जल रही थी।कमरे में रखे लकड़ी की आलमारी का ताला टूटा हुआ था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।आलमारी के दराज में रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम कुल  4.80 लाख रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।  इस रिपोर्ट पर पुलिस घर  के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया । जहां पर महेंद्रा मजारों कार एमएच 12 आरएन 3877 पर  कुछ संदिग्ध  व्यक्ति घूमते  मिला। कार नबर से वाहन स्वामी का पता हासिल कर पता करने पर बताया गया  कि उसका ड्राइवर कार को लेकर गया था ।यह भी

पता चला कि ड्राइवर थाना डोंगरगढ़ के कोई मामला में केंद्रीय जेल राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में निरुद्ध है।  न्यायालय से आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर थाना लाकर पूछताछ करने पर कुल 05 व्यक्ति एक राय होकर जुर्म करना स्वीकार किया। अन्य दो साथी केंद्रीय जेल नागपुर में निरुद्ध होना बताया। नागपुर जेल में निरुद्ध आरोपियों का भी प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर थाना लाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर राजनांदगांव व नागपुर महाराष्ट्र के केंद्रीय जेल में निरुद्ध किया गया।सभी के विरुद्ध महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ के कई थानों में कई मामले दर्ज हैं ।

आरोपियों का नाम

 तन्मय मालेकर पिता विजय मालेकर उम्र 20 वर्ष निवासी हावड़ा मेट गली नंबर 2 ओमकार नगर नागपुर थाना अजनी जिला नागपुर महाराष्ट्र। आकाश नोनकर पिता अरुण राव नोनकर उम्र 25 वर्ष निवासी हुईक़ेश्वर/माडवीनगर चौक थाना जिला नागपुर महाराष्ट्र। राजेश झोरिंग पिता रमेश झोरिंग उम्र 19 वर्ष निवासी रूही खैरी बूटी बेरी थाना बूटी बेरी जिला नागपुर महाराष्ट्र। मानव उर्फ मन्या पिता अशोक राव शेवारे उम्र 20 वर्ष निवासी संघर्ष नगर चौक बुघविहार के पीछे पुलिस थाना वाठोडाजिला नागपुर महाराष्ट्र। समीर उर्फ गबया पिता शरद देशमुख उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम महाबला तहसील थाना सेलू जिला वर्धा महाराष्ट्र।


अन्य पोस्ट