रायपुर

टैक्स फर्म की फ्रेंचाइजी देने 25.50 लाख ठगे, गिरफ्तार
22-Feb-2025 4:39 PM
टैक्स फर्म की फ्रेंचाइजी देने  25.50 लाख ठगे, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  22 फरवरी।
टैक्स कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 25 लाख रूपए से अधिक की ठगने वाले आरोपी जय नारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने टैक्स से जुड़े कामों का ऑफिस सेटअप करके देने का झांसा दिया था। वह पूर्व में भी इस प्रकार के मामले में जेल  जा चुका है ।  

इसके झांसे में आए शिव कुमार अग्रवाल ने 23 जनवरी को प् थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक  उसकी पहचान वर्ष 2018 में कन्हैयालाल से हुई थी। जय ने स्वयं को टैक्स जीवन सर्विसेस का डायरेक्टर बताकर लोगो को अलग अलग राज्यों और शहरों में टैक्स सर्विस काउंटर की फ्रेंचाईजी दिलाना बताया। कुछ दिनों पश्चात कन्हैयालाल, जय नारा एवं अन्य के द्वारा इसे अपने आफिस के उद्घाटन में आमंत्रित कर प्लान समझाते हुए टैक्स से जुड़े कामों में अधिक लाभ कमाने एवं टैक्स जीवन सर्विसेस की फ्रेंचाईजी दिलाने का झांसा देकर षडयंत्रपूर्वक 25.50 लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी की।  रिपोर्ट पर  धारा 420, 34 भादवि. दर्ज कर पुलिस जय की तलाश कर रही थी। 


अन्य पोस्ट