रायपुर

ऑनलाइन ट्रेडिंग से प्रॉफिट के चक्कर में युवक ने 56 लाख गवाएं
22-Feb-2025 4:38 PM
ऑनलाइन ट्रेडिंग से प्रॉफिट के चक्कर में युवक ने 56 लाख गवाएं

जालसाज ने 5-30 प्रतिशत का लालच देकर फसाया, फिर 56 के एवज में 22 लाख मांगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  22 फरवरी।
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम एक युवक ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात मोबाइल धारक ने हेम सिक्युरिटी नाम के कंपनी में इनवेस्ट कराकर रोजाना 5 से 30 प्रतिशत पॅ्राफिट का झांसा देकर 17 अलग-अलग खातों में 5651000 रूपए जमा कराए जब पैसा निकालने यूआरएल में आवेदन किया तो, 22 लाख रु मांग की करने लगे। नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया है। 

नीरज कुमार वर्मा ने मुजगन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शिव विहार कालोनी डूंडा में रहता है। और ट्रेडिंक काम करता है। 23 दिसम्बर 2024 को उसको वाटसअन नम्बर पर किसी अज्ञात नम्बर 852975 2314 से मैसेज आया। जिसके बाद उसे हेम सिक्युरिटी कम्पनी के ग्रुप में जोड़ा गया। जहां ग्रुप एडमीन द्वारा विश्वास मे लेकर कम्पनी में इन्वेस्ट करने पर प्रतिदिन 5-30 प्रतिशत कमीशन का झांसा देकर दिया। नीरज उसकी बातों में आ गया। और सहमति दे दी। जिसके बाद एडमीन ने उसने 19.12.2024 को  ब्लॉक ट्रेडिंग रजिस्टेशन कर प्रतिदिन 5 से 30 प्रतिशत का लाभ होना बताया तब नीरज ने बताए खाता में 5 हजार रूपए जमा करा दिए। जिसका उसको लाभांस का कमीशन भी दिया जाता रहा। जिससे नीरज का  भरोसा हो गया। तब 23.12.2024 को अपने खाता से लाभार्थी मां इंटरप्राइजेज के खाता में आनलाईन 5000/- जमा किया। इसके बाद नीरज लालच में आकर बताए 17 खातों में किश्तों में 5651000 लाख रूपए जमा करा दिए। जिस पर प्रॉफिट भी हो रहा था। तब नीरज पैसा निकालने यूआरएल में आवेदन किया तो कम्पनी 22 लाख रु और जमा करने के लिए कहा गया। पैसा जमा नही करने पर हेम सिक्यूरिटिज के सहायक आइसा सिथिका ने लीगल एक्शन और गिरफतारी की धमकी। 

इस प्रकार नीरज आनलाईन धोखाधडी का शिकार हो गया। उक्त कंपनी के नाम उसके साथ 56,51,000 रूपए की धोखाधडी 
हो गई।


अन्य पोस्ट