रायपुर

कवासी ने लगाई जमानत याचिका
21-Feb-2025 6:34 PM
कवासी ने लगाई जमानत याचिका

रायपुर, 21 फरवरी। कांग्रेस सरकार में हुए शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। कवासी ने ईओडब्ल्यू और एसीबी की गिरफ्तारी से बचने यह याचिका लगाई है। कवासी ईडी की गिरफ्त में आने के बाद 15 जनवरी से केन्द्रीय जेल रायपुर में है। उनकी जमानत ईडी कोर्ट खारिज कर चुका है।

ईडी ने 15 जनवरी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड ली थी। इसके बाद से वह न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं। इस मामले में उनकी अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।


अन्य पोस्ट