रायपुर

तीन वर्ष से यहीं अटका है प्रवेश द्वार
21-Feb-2025 6:32 PM
तीन वर्ष से यहीं अटका है प्रवेश द्वार

रायपुर। डायमंड जुबली मना चुके मेडिकल कॉलेज से  एमबीबीएस, एमएस-एमडी के न जाने कितने बैच सफलता के साथ पास आउट कर गए। सभी सात दशक पुराने टेढ़े मेढ़े पुराने रास्ते पर बने प्रवेश द्वार से आते जाते रहे। कभी किसी को किसी शगुन अपशगुन असफलता का सामना नहीं करना पड़ा । लेकिन करीब तीन वर्ष पहले कॉलेज प्रबंधन ने बजट खर्च करने या, न जाने क्यों प्रवेश द्वार बदलने की ठानी। पुराने द्वार के बजाए लाखों की लागत सीधे प्रवेश के लिए नया प्रवेश द्वार बनाना शुरू किया।इसे पिछले दिसंबर मे जो तीन हुए हीरक जयंती समारोह में खोल दिया जाना था। लेकिन यह अब तर  पूरा नहीं हो पाया है ।  कॉलेज स्टाफ और छात्र अभी भी पुराने ही द्वार से आ जा रहे हैं। त़ीन वर्ष बाद हाल में एक बार फिर बांस चेली बांधकर निर्माण शुरू किया गया । देखें कब पूरा होता है ।


अन्य पोस्ट