रायपुर

पुलिस कार्रवाई में ढिलाई, युवक की मौत का कारण बने वकील को जमानत
21-Feb-2025 6:29 PM
पुलिस कार्रवाई में ढिलाई, युवक की मौत का कारण बने वकील को जमानत

रायपुर, 22 फरवरी। तेलीबांधा पुलिस की कार्रवाई में ढिलाई का फायदा नशे में धुत होकर वीआईपी रोड में उज़्बेकिस्तानी युवती के साथ हंगामा करने वाले वकील को मिल गया। युवती के साथ गिरफ्तार डी आर आई के वकील भावेश आचार्य को जमानत मिल गई है। पुलिस ने 24 घंटे बाद पेश करने और वाहन युवती के चलाने का लाभ देते हुए कोर्ट ने जमानत दी।9 फरवरी को एयरपोर्ट रोड पर स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मारी थी । इसमें एक युवक की मौत भी हो गई थी। चतुर्थ एडीजे की कोर्ट ने जमानत दी।


अन्य पोस्ट