रायपुर

प्रांत संघ चालक का गर्ल्स कॉलेज छात्राओं को संबोधन
21-Feb-2025 6:28 PM
प्रांत संघ चालक का गर्ल्स कॉलेज छात्राओं को संबोधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 फरवरी। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में व्याख्यान का आयोजन किया गया ।

रविवि के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने कहा कि मालवा की रानी देवी अहिल्याबाई होलकर को प्रजा के द्वारा पुण्य श्लोका और देवी की उपाधि प्रदान की गई । उन्होंने  कहा कि कोई जीवन में देवी की उपाधि ऐसे ही नहीं  पा सकता।अहिल्या बाई जी ने कई मंदिरों का जीर्णोद्वार करवाया,वे केवल मनुष्यों को ही नहीं अपितु जीव जंतुओं को भी अपनी प्रजा मानती थीं।

मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत संघ चालक डॉ. टोपलाल वर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर 250 साल पहले ही महिलाओं के विकास के लिए काम किया । महिलाओं के लिए कानून बनाया, दत्तक प्रथा का प्रारंभ किया , पुनर्विवाह के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य डॉक्टर किरण गजपाल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का जीवन एक सशक्त नारी का जीवन रहा, जिससे सभी छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी। 

कार्यक्रम  संचालन डॉ कल्पना मिश्रा  और धन्यवाद ज्ञापन डॉ रितु मारवाह ने किया। छात्र संघ समिति से डॉ मिनी एलेक्स ,डॉ प्रीति जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रकाश कौर सलूजा,छात्र संघ प्रभारी डॉक्टर वैभव आचार्य समेत प्राध्यापक अधिकारी कर्मचारी और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट